हाईकोर्ट में नए जज की नियुक्ति, IT का छापा, CM डॉ. मोहन के दुबई दौरे का दूसरा दिन, तेज बहाव में बहे 11 लोग, पहली बैठक में बीजेपी अध्यक्ष ने दी गाइडलाइन, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति हो गई है। जस्टिस संजीव सचदेवा को एमपी हाईकोर्ट का नया चीफ जस्टिस बनाया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इनकम टैक्स का छापा, टैक्स एडवाइजर के बंगले पर दी दबिश
Ratlam Income Tax Raid: मध्य प्रदेश के रतलाम में आज सोमवार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने छापामार कार्रवाई की है। कर सलाहकार (Tax Advisor) के बंगले पर यह दबिश दी गई है। जहां 12 से ज्यादा अधिकारी दस्तावेज खंगालने में जुटी है।
गर्भवती को ले जा रही एंबुलेंस नदी में फंसी, तड़प-तड़प कर तोड़ा दम
मध्य प्रदेश के रीवा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां गर्भवती महिला को ले जा रही एंबुलेंस उफनती नदी में फंस गई। जिसके बाद 2 घंटे तक बाढ़ में फंसकर महिला ने तड़प-तड़प कर एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। पूरा मामला जवा तहसील का है।
CM डॉ. मोहन के दुबई दौरे का दूसरा दिन
ध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुबई यात्रा के दूसरे दिन 14 जुलाई को जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO-Jain International Trade Organisation) के पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य जीसीसी क्षेत्र में, विशेष रूप से जैन व्यावसायिक समुदाय के साथ संभावित सहयोग और व्यापारिक अवसरों की खोज करना, दुबई में जेआईटीओ की प्रमुख पहलों और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को समझना था
