Sat. Apr 18th, 2026

MP के 29वें चीफ जस्टिस के नाम का एलान – राष्ट्रपति की सहमति से केन्द्रीय विधि विभाग ने जारी किया आदेश

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस संजीव सचदेवा को नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति की सहमति से उनकी नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। वे मध्य प्रदेश में 29वें चीफ जस्टिस होंगे। वे वर्तमान में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में पदस्थ थे। उनका जन्म 26 दिसंबर 1964 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने साल 1985 में श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से वाणिज्य स्नातक (ऑनर्स कोर्स) में स्नातक की उपाधि प्राप्त करने के बाद 1988 में कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि स्नातक की उपाधि प्राप्त की।वे 1 अगरस्त, 1988 को दिल्ली बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए।1992 में लंदन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड लीगल स्टडीज में कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स में भाग लिया और उक्त पाठ्यक्रम में इंग्लैंड में सॉलिसिटरों और बैरिस्टरों के साथ काम किया। साल 1995 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड के रूप में नियुक्त हुए। लंदन विश्वविद्यालय में आयोजित कॉमनवेल्थ यंग लॉयर्स कोर्स 1992 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पांच युवा वकीलों में से एक होने के लिए ब्रिटिश काउंसिल छात्रवृत्ति से सम्मानित किया गया।उन्हें 17 अप्रैल, 2013 को दिल्ली उच्च्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 18 मार्च, 2015 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने 3 मई 2024 को जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के स्थायी न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण की थी। इसके बाद 9 जुलाई, 2024 से 24 सितंबर, 2024 तक तथा 24 मई, 2025 को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदस्थ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *