Tue. Apr 28th, 2026

कुछ मंत्रियों के विभाग बदले जायेंगे विधानसभा के बाद

भोपाल। विधानसभा सत्र के बाद मध्यप्रदेश में कुछ मंत्रियों का विभाग बदला जा सकता है। भोपाल में इस बात की सुगबुगाहट पिछले कुछ दिनों से राजनैतिक गलियारे में चल रही हैं। विभाग परिवर्तन में प्रदेश के 4 से 5 मंत्री दारे में आ सकते हैं। इसमें दो दिग्गज मंत्री भी शामिल हैं।
सूत्रों के मुताबिक कुछ मंत्रियों के विभागों में गड़बड़ी व दलालों के सक्रिय होने की शिकायत मुख्यमंत्री व संगठन को लगी है। इसी कारण मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव सरकार के विभिन्न विभागों की छवि बेहतर रखने के लिये फेरबदल कर सकते हैं। कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने भी इस संदर्भ में मुख्यमंत्री जी को अहम जानकारियां भी दी हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव जल्द ही संगठन से चर्चा करके विभागों में फेरबदल कर सकते हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *