Tue. Apr 28th, 2026

बेरोजगार मध्य प्रदेश, ओबीसी वर्ग के चौंकाने वाले बेरोजगारी आंकड़े

भोपाल मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश मे वर्तमान में 25,68,321 बेरोजगार हैं। इनमें से सर्वाधिक संख्या ओबीसी वर्ग के बेरोजगारों की 10 लाख 46 हजार है। यह वह आंकड़े हैं जिन पर अविश्वास नहीं कर सकते क्योंकि यह आंकड़े प्रदेश सरकार के मंत्री ने ही विधानसभा। में एक प्रश्न के दौरान दिए हैं तो यह आंकड़े शाह बताते हैं कि प्रदेश सरकार रोजगार बढ़ाने के लिए जितनी बातें कर रही है वह शायद धरातल पर नहीं उतर रहे हैं और यही कारण है। कि सरकार के पोर्टल पर ही एक बड़ी संख्या बेरोजगारों की है और जमीनी हकीकत में यह संख्या और ज्यादा हो इस बात की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

मध्यप्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए डॉ मोहन यादव सरकार लगातार निवेश को प्रोत्साहन कर रही है जिससे निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ सके। विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इसके बावजूद भी मध्य प्रदेश में बेरोजगारों का आंकड़ा चौंकाने वाला है। 30 जून, 2025 की स्थिति की बात करें। तो प्रदेश में 2568321 बेरोजगार हैं जबकि इस अवधि में पिछले वर्ष यह संख्या 25,82,759 थी मतलब साफ है की रोजगार पोर्टल पर दर्ज बेरोजगार युवाओं की संख्या में 14 हजार चार सौ 38 की कमी आई है।  लेकिन यह मामूली कमी उस समय नाकाफी लगता है जब सरकार निवेश के तमाम प्रयास और दावे कर रही हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *