Fri. Apr 24th, 2026

धन को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं इन 3 तारीखों में जन्में लोग, भावनाओं की नहीं करते कद्र

यदि हमें जन्मतिथि के जरिए किसी व्यक्ति के बारे में कुछ जानना है, तो अंक शास्त्र (Numerology) में हर चीज का उल्लेख दिया गया है। इसमें कुछ अलग-अलग अंक बताए गए हैं, जिन्हें मूलांक के नाम से पहचाना जाता है। यह मूलांक 1 से 9 के बीच होते हैं जो व्यक्ति के जीवन और भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। इन अंकों के जरिये स्वभाव से लेकर करियर और आने वाला भविष्य सब कुछ पता किया जा सकता है।

अगर आपके मन में यह सवाल है कि अंक शास्त्र से आप अपने जीवन के बारे में कैसे जान सकते हैं तो इसके लिए जन्म तिथि से केवल मूलांक निकालना होगा। आपकी जन्म तिथि का जो अंक है उन्हें आपको तब तक जोड़ना है जब तक एकल अंक का उत्तर प्राप्त नहीं होता। एकल अंक के ये उत्तर हमेशा 1 से 9 के बीच निकलकर आएंगे, जिनका संबंध नौ ग्रहों से बताया गया है। आज हम आपको उसे मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जो पैसों को बहुत महत्व देते हैं।

मूलांक 6 (Numerology)

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6,15 और 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 कहलाता है। ये लोग बहुत स्मार्ट और आकर्षक व्यक्तित्व के होते हैं। यह हमेशा अपने फायदे को देखते हैं और अपनी इच्छाओं को पूरा करने के बारे में सोचते हैं।रिश्तों में ये धन को प्राथमिकता देना पसंद करते हैं।

दिल तोड़ने में माहिर

मूलांक 6 के लोगों को लग्जरी, ऐश्वर्य और धन काफी पसंद होता है। यही कारण है कि यह चकाचौंध के चक्कर में रिश्तों को प्राथमिकता कम देते हैं। यही कारण है कि उनके आसपास जो लोग होते हैं उनका दिल टूट जाता। लोगों को लगता है कि वह जिसके साथ रह रहे हैं उसके लिए केवल पैसा ही मायने रखता है हम नहीं।

होते हैं प्रैक्टिकल

यह लोग बहुत प्रैक्टिकल होते हैं। जिंदगी का कोई भी काम ये प्रैक्टिकल नजरिए से पूरा करते हैं। अगर यह किसी रिश्ते में होते हैं और इन्हें लगता है की चीज नहीं चल पा रही है तो सामने वाले से तुरंत अलग होने के बारे में सोच लेते हैं। इन्हें इस बात की परवाह नहीं होती कि उसे कैसा लगेगा बल्कि इस चीज की फिक्र होती है की चीज ठीक ढंग से नहीं चल पा रही।

हर चीज में ढूंढते हैं लॉजिक

इस मूलांक लोग भावनाओं में बहने की जगह लॉजिक पर फोकस करते हैं। इन्हें कंट्रोलिंग पोजीशन में रहना पसंद होता है। कोई इनके ऊपर अपना डिसीजन थोपे या इन्हें अपने हिसाब से चलाएं यह इन्हें बिल्कुल अच्छा नहीं लगता।

दौलत को ज्यादा महत्व

इस मूलांक के लोग अपने जीवन में भोग विलास की चीजों, सुख सुविधाओं के साधनों और पैसे को महत्व देते हैं। अगर लक्ष्य हासिल करने में रिश्ते बीच में आते हैं तो यह उन्हें तोड़ने में देरी नहीं करते। इनके लिए सबसे जरूरी चीज लग्जरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *