Sat. Apr 18th, 2026

ग्रहों का दुर्लभ संयोग एक ही दिन शुक्र और बुध करेंगे गोचर, इन 3 राशियों पर बरसेगा धन

बुध और शुक्र (Shukra) दोनों ग्रहों का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व होता है। जहां शुक्र असुरों के गुरु हैं, वहीं बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। कुंडली में इनकी स्थिति जातकों के जीवन को प्रभावित करती है। सितंबर में धन-वैभव दाता शुक्र और युवराज बुध दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है। दोनों ग्रह एक ही दिन राशि परिवर्तन करेंगे।

15 सितंबर को बुधदेव स्वराशि कन्या में प्रवेश (Budh Shukra Gochar) करने जा रहे हैं। शुक्र का गोचर सिंह राशि में होगा, जिसके स्वामी ग्रहों के राजा सूर्य हैं। कुछ राशियों को दोनों ग्रहों के गोचर से लाभ। उनके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव होंगे। पैसों से जुड़ी समस्याएं खत्म होगी। करियर में आ रही बाधाओं से छुटकारा मिलेगा। सफलता और भाग्य के द्वार खुलेंगे।आइए जानें किन लोगों के लिए यह समय शुभ रहेगा?

मेष राशि (Mesh Rashi) 

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहेगा। बुध और शुक्र की कृपा बरसेगी। सेहत को लाभ होगा। बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। धन और समृद्धि में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशहाली आएगी। विदेश यात्रा के योग भी बढ़ रहे हैं।

कन्या राशि (Kanya Rashi)

कन्या राशि के जातकों को भी इस दौरान लाभ होगा। बुध की कृपा से प्रोफेशनल लाइफ में फायदा होगा। बिजनेस में भी सुधार आएगा। सेहत से जुड़ी समस्याएं दूर होगी। शुक्र जातकों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने वाले हैं। सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं। प्रेमियों के लिए भी यह समय शुभ रहेगा। विवाह की बात पक्की हो सकती है।

तुला राशि (Tula Rashi) 

तुला राशि के जातकों के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। प्रमोशन के प्रबल योग बनेंगे। कार्य क्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। अधिकारियों और सहकर्मियों के साथ संबंध अच्छे होंगे। आर्थिक पक्ष में भी सुधार आएगा। धन और समृद्धि में वृद्धि होगी।सेहत को भी इस दौरान फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed