Thu. Apr 30th, 2026

CM यादव भोपाल में करेंगे ध्वजारोहण, 28 जिलों में मंत्री और ग्वालियर में यह मंत्री फहराएंगे झंडा

स्वतंत्रता की 78वीं वर्षगांठ पर 15 अगस्त 2025 को प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों के नाम संदेश देंगे। उप मुख्यमंत्री मंत्री जगदीश देवड़ा जबलपुर में और उप मुख्यमंत्री मंत्री राजेंद्र शुक्ल शहडोल में ध्वजारोहण करेंगे। मंत्री कुंवर विजय शाह रतलाम, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सतना, मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल भिण्ड, मंत्री राकेश सिंह नर्मदापुरम, मंत्री करन सिंह वर्मा मुरैना, मंत्री उदय प्रताप सिंह बालाघाट, मंत्री सम्पतिया उइके मंडला, मंत्री तुलसीराम सिलावट बुरहानपुर, मंत्री एदल सिंह कंसाना छतरपुर, मंत्री निर्मला भूरिया मंदसौर, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत नरसिंहपुर, मंत्री विश्वास सारंग खरगौन, मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ग्वालियर, मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर, मंत्री प्रदुम्न सिंह तोमर पांढुर्ना और मंत्री राकेश शुक्ला श्योपुर में ध्वजारोहण करेंगे।मंत्री चैतन्य काश्यप राजगढ़, मंत्री इन्दर सिंह परमार दमोह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी खंडवा, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल सीधी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम टेटवाल बड़वानी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल मउगंज, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नारायण सिंह पंवार रायसेन, राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बैतूल, राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी डिंडोरी, राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार अनूपपुर और राज्यमंत्री राधा सिंह मैहर में ध्वजारोहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *