Wed. Jun 3rd, 2026

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 5 दिन झमाझम वर्षा का दौर, आज 38 जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। गुरूवार को प्रदेश के कई जिलों में झमाझम वर्षा हुई। आज शुक्रवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर अति भारी बारिश, बिजली गिरने चमकने और मेघगर्जन की भी संभावना है। फिलहाल 26-27 अगस्त तक प्रदेश में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने वाला है।बता दे कि एक जून से 21 अगस्त तक अनुमानित बारिश 525.7 मिलीमीटर के सापेक्ष 524.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई, जो कि सामान्य है।अबतक पूर्वी यूपी 488.7 मिमी और पश्चिमी यूपी 576.3 मिमी वर्षा हुई है

यूपी मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 22 से 26 अगस्त तक गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं कहीं अति भारी बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। 23 से 26 अगस्त तक लगभग सभी जगहों पर बारिश होगी।इसमें 22 व 23 अगस्त तक पूर्वी व पश्चिमी यूपी में भारी से अति बारिश का दौर चलेगा।दोनों हिस्सों में बादल गरजने व बिजली चमकने की भी संभावना है।26-27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और भारी बारिश का दौर कम होगा।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

वाराणसी, बलिया, देवरिया, गोंडा, बरेली, रामपुर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, सोनभद्र , बांदा, चित्रकूट, चंदौली,  मिर्जापुर,  संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर ,संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सुल्तानपुर ,अयोध्या , अंबेडकर नगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, पीलीभीत, जालौन, हमीरपुर,ललितपुर में भारी बारिशकुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, मऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी , बांदा ,चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बस्ती, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, सुल्तानपुर , अयोध्या, अंबेडकर नगर, आगरा, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर में भी बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।

क्या कहता है यूपी मौसम विभाग

मानसून द्रोणी के उत्तरी दिशा में संभावित अग्रसरण के परिणामस्वरूप प्रदेश में मानसून सक्रियता में वृद्धि होनी लगी है। माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणी जैसलमेर, कोटा, दतिया, सिद्धी, राँची, बंकुरा, दीघा होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी तक जा रही है जो निचले क्षोभ मंडल में 1.5 किमी की ऊँचाई तक विस्तृत है । उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न उत्तरी उड़ीसा और पश्चिम बंगाल तट मध्य क्षोभ मंडल तक विस्तृत चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से 25 अगस्त के आस पास उसी क्षेत्र में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। उत्तरी पश्चिमी एमपी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी क्षोभमंडल तक विस्तृत है ।निम्न क्षोभमंडल में 32° उत्तरी अक्षांश से उत्तर में 78° पूर्वी देशांतर के आस पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणी के रूप में अवस्थित है।

27 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में भारी वर्षा का दौर

22-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में अनेक सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात23-08-2025: पश्चिमी  में अनेक / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात24-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात25-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात26-08-2025: पश्चिमी  लगभग सभी/ पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात27-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed