डीजी ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश ने वाराणसी निरीक्षक को किया पुरस्कृत
लखनऊ वाराणसी। डीजी ईओडब्ल्यू उत्तर प्रदेश ने वाराणसी निरीक्षक को किया पुरस्कृत। पुलिस महानिदेशक, आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) उत्तर प्रदेश, श्रीमती नीरा रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को लखनऊ मुख्यालय स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, विशेष प्रकोष्ठ और स्टेट एसआईटी के जांचकर्ताओं/निरीक्षकों की प्रचलित एवं लंबित जांच, विवेचना और गिरफ्तारी की प्रगति की समीक्षा की गई।
इस दौरान वाराणसी सेक्टर के निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को जुलाई 2025 के लिए “Best Investigating Officer of the Month” घोषित किया गया।
उन्हें लंबित मामलों के निस्तारण, प्रभावी विवेचना और अभियुक्तों की सफल गिरफ्तारी के लिए यह सम्मान दिया गया
डीजी ईओडब्ल्यू नीरा रावत ने निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र और उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
