Fri. Jun 26th, 2026

मंगलवार से दिखेगा मौसम में बदलाव, आज 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, पढ़े IMD का नया अपडेट

आज सोमवार को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में लगभग सभी स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।अगले 2-3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।फिलहाल 30 अगस्त तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

जानें पूरे हफ्ते कहां कहां होगी बारिश  

यूपी मौसम विभाग की मानें तो 26 अगस्त को पश्चिमी यूपी में लगभग स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। 27 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी और भारी बारिश का दौर कम होगा।27 और 28 अगस्त को भारी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। 29 अगस्त से मौसम फिर से करवट बदलेगा। 29-30 अगस्त को दोनों हिस्सों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, श्रावस्ती , बहराइच ,लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश।
  • नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, फर्रुखाबाद, एटा, बदायूं, कासगंज, संभल, बुलंदशहर में हल्की से मध्यम वर्षा।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

गांगेय पश्चिम बंगाल के आस पास एक निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है जिससे सम्बद्ध चक्रवाती परिसंचरण ऊपरी क्षीभमंडल तक विस्तृत है |इसके आगामी 24 घंटो के दौरान झारखण्ड होते हुए उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने तथा उसके बाद कमजोर हो जाने की संभावना है | माध्य समुद्र तल पर मानसून द्रोणी गंगानगर, ग्वालियर, बाँदा, देहरी उक्त निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र से होते हुए पूर्व-दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तरी पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है मध्य प्रदेश के उत्तरी भाग के ऊपर बना चक्रवाती परिसंचरण मध्य क्षीभमंडल तक विस्तत है। प्रदेश में मानसून सक्रियता में वृद्धि के परिणामस्वरूप 25 अगस्त तक भारी वर्षा की संभावना है।

30 अगस्त तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

  • 25-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें । कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 26-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 27-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 28-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 29-08-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 30-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश, मेघगर्जन, वज्रपात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *