200 से ज्यादा पदों पर निकली है भर्ती, 1 लाख पार सैलरी, जानें डिटेल्स
एम्स में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, नागपुर ने 116 पदों पर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsnagpur.edu.in पर जाकर 29 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।जोधपुर एम्स ने भी 109 असिस्टेंट प्रोफेसर (ग्रुप-ए) के पदों पर पर भी भर्ती जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर जाकर 24 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती विभिन्न विभागों जैसे एनेस्थीसियोलॉजी, कार्डियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पैथोलॉजी, बाल रोग, न्यूरोलॉजी में होगी
पदों का विवरण
प्रोफेसर – 10 पदएडिशनल प्रोफेसर – 09 पदएसोसिएट प्रोफेसर – 15 पदअसिस्टेंट प्रोफेसर – 82 पद
आयु सीमा: अधिकतम आयु 58 साल निर्धारित किया गया है।आरक्षित वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।SC/ST वर्ग को 5 साल ,OBC को 3 साल, PWD(OPH) और सरकारी कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी 5-5 साल की छूट मिलेगी।
योग्यता: उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस, पोस्ट ग्रेजुएट, एम.एससी, एम.फिल/पीएचडी, एमएस/एमडी, एम.सीएच, डीएम (प्रासंगिक क्षेत्र) की डिग्री होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क: शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा, जिसके बाद ही उनके आवेदन को स्वीकार किया जाएगा।दिव्यांगजन और रिटायर्ड फैकल्टी को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस – 2000 रुपए, एससी एसटी 500 रुपए।
सैलरी: अलग अलग पदों के लिए अलग अलग सैलरी मिलेगी।
प्रोफेसर – 1,68,900 से 2,20,400 रुपए प्रति महीनेएडिशनल प्रोफेसर – 1,48,200 से 2,11,400 रुपए प्रति महीनेएसोसिएट प्रोफेसर – 1,38,300 से 2,09,200 रुपए प्रति महीनेअसिस्टेंट प्रोफेसर – 1,01,500 से 1,67,400 रुपए प्रति महीने
Jodhpur AIIMS Recruitment 2025
कुल पद: 109
पदों का विवरण
ईडब्ल्यूएस 11अनारक्षित 30ओबीसी 34एससी 24एसटी 10
आयु सीमा: अधिकतम उम्र 50 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
योग्यता: एमबीबीएस, एमडी या समकक्ष डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है। प्रत्येक विषय के लिए शैक्षिक योग्यता से संबंधित विवरण यहां उपलब्ध विस्तृत अधिसूचना पर देखे जा सकते हैं।
आवेदन शुल्क: सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के अभ्यर्थियों को 3000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जन जाति और दिव्यांग वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है
सैलरी: चयनित उम्मीदवारों को 1,01,500 रुपये से 1,23,100 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। यह वेतनमान 7वें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित है।
