आज सुबह 11 बजे कलेक्टर का पदभार सम्हालेंगे आईएएस शिवम वर्मा
इंदौर। इंदौर के नये कलेक्टर आईएएस शिवम वर्मा होंगे। श्री वर्मा आज सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण करेंगे। यहां बता दें कि इंदौर के कलेक्टर बनाये गये श्री वर्मा अभी तक इंदौर नगर निगम के निगमायुक्त के पद पर पदस्थ थे। यहा पहला मौका है जब एक ही जिले में पदस्थ अधिकारी को उसी जिले में नवीन पदस्थापना दी गई है।
