Sun. May 31st, 2026

गिरा मकान का प्लास्टर बढ़ा विवाद तो कर दी फायरिंग

ग्वालियर मध्य प्रदेश  ग्वालियर में मकान पर प्लास्टर करते वक्त पड़ोसी के घर प्लास्टर क्या गिर गया पड़ोसी ने बवाल मचा दिया। पड़ोसी पिता और उसके दो बेटों ने प्लास्टर कर रहे पड़ोसी से विवाद कर जानलेवा लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें वहां बाल बाल बच गया। विवाद और फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस घटना की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाने में पहुंचकर की है। वहीं पुलिस ने पिता और उसके दोनों बेटों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ग्वालियर के गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के कुंज बिहार में रहने वाले मनोज सिंह भदौरिया गुरुवार की श्याम अपने घर के बाहर प्लास्टर करवा रहे थे। तभी वहां प्लास्टर का कुछ हिस्सा पड़ोसी संजय कौरव के घर पर जाकर गिर गया। प्लास्टर गिरने पर पड़ोसी संजय भड़क उठा और अपने दो बेटे अंकित कौरव, उदय कौरव के साथ पड़ोसी मनोज से लड़ने के लिए पहुंच गए दोनों पड़ोसियों में विवाद इतना बढ़ गया कि संजय कौरव घर से अपनी लाइसेंसी बंदूक उठा लाया और मनोज को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed