रील के टशन में डैम में लाश बना युवक, पुलिस आई तो हुआ हैरान करने वाला खुलासा
ग्वालियर मध्य प्रदेश आजकल लोगों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का खुमार इस कदर चढ़ा है कि वह अपनी जान से खिलवाड़ करने से भी पीछे नहीं रह रहे, लाइक और शयेर के फेर में अपनी जिंदगी को दाव पर लगा रहे हैं। ऐसा ही घटनाक्रम ग्वालियर में भी देखने को मिला यहां गिरवाई थाना क्षेत्र की हद में आने वाले वीरपुर बांध 26 फुट से भी ज्यादा भरा हुआ है, लेकिन ग्वालियर के आरोन का रहने वाला युवक टिंकू ग्वालियर घूमने आया था इस दौरान उसने वीरपुर का बांध लबालब देखा उसे यहां रील बनाने की सूझी वह गहरे पानी में तकरीबन 30 मिनट तक लाश बनकर पडा रहा।
इस दौरान लोगों ने सोचा कि उसकी मृत्यु हो गई वह पानी में डूब कर मर गया इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर भी बुला लिए जैसे ही उसने पुलिस को देखा तो वह उठकर खड़ा हो गया पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची तो उसने पुलिस के सामने अपने किए के लिए माफी मांगी हालांकि गिरवाई थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की लेकिन पुलिस का कहना है कि लोगों पर सोशल मीडिया पर फेमस होने का इस कदर खुमार चढ़ा है कि वह अपनी जान को भी जोखिम में डाल रहे हैं।
