Sun. Jul 12th, 2026

19 मौतों के बाद जागी सरकार.. सोशल मीडिया से हटाया बैन, फेसबुक समेत 26 Apps को किया था प्रतिबंधित

काठमांडू  नेपाल सरकार ने युवाओं के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश सोमवार को वापस ले लिया। प्रतिबंध के खिलाफ हुए प्रदर्शनों में कम से कम 19 लोगों की मौत हुई और 300 से अधिक घायल हुए हैं। नेपाल के संचार, सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने घोषणा की कि सरकार ने कैबिनेट की एक आपात बैठक के बाद सोशल मीडिया साइटों पर प्रतिबंध लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *