गोली कांड में फरार 2 इनामी आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर।ग्वालियर के थाना जनकगंज पुलिस जनकगंज क्षेत्र में पेट्रोल पम्प पर डीजल डलवा रहे युवक को गोली मारने वाले दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पतारसी पर एसपी ग्वालियर द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम घोषित किया था।इस मामले में एक आरोपी को पूर्व में ही पुलिस द्वारा ग्रेटर नोएडा से पकड़ लिया था।
जनकगंज थाना क्षेत्र के पेट्रोलपंप पर गोली कांड में मामले में जनकगंज थाना पुलिस टीम को ट्रांसपोर्ट नगर में जरिये मुखबिर सूचना मिली की उक्त प्रकरण के आरोपीगण आकाश जाट और शैलेन्द्र गुर्जर तिघरा रोड़ बाईपास पर खड़े हैं। पुलिस टीम ने तत्काल कारवाही कर तिघरा रोड बाईपास पर पहुंचे लेकिन वहा खड़े दो व्यक्ति को घेरकर पकड़ा लिया । पूछताछ में एक ने अपना नाम आकाश चाहार(जाट) पुत्र स्व श्री चंद्रपाल सिह उम्र 22 साल निवासी नगला जसोदा, कागारोल आगरा (उत्तर प्रदेश) तथा दूसरे ने अपना नाम शैलेन्द्र सिंह गुर्जर पुत्र कलियान सिंह गुर्जर उम्र 24 साल निवासी इटायदा पोस्ट झांकरी तहसील मेहगांव जिला भिण्ड का होना बताया। पकड़े गये संदिग्धों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि पेट्रोल पंप में चली गोली में वह भी शामिल थे।इससे पहले थाना जनकगंज एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा एक आरोपी शैलेन्द्र गुर्जर पुत्र गब्बर गुर्जर निवासी दतिया को 30.अगस्त 2025 को ग्रेटर नोएडा से गिरफ्तार किया गया था।पुलिस फरार आरोपी आकाश जाट की तलाश मथुरा व आगरा में में की गई लेकिन वह नही मिला।
क्या था मामला।
8 जनवरी को घायल फरियादी राजेन्द्र कुशवाह निवासी विरथरियां का पुरा गिरवाई जिला ग्वालियर ने थाना जनकगंज पुलिस को रिपोर्ट लिखाई थी कि वह अपने दोस्त अख्तर खान के लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी06-जीए-3263 में डीजल डलवाने के लिये उसके साथ लक्ष्मीगंज स्थित पेट्रोल पम्प पर गया था और लोडिंग को डीजल डलवाने के लिये पेट्रोल पम्प पर खड़ा कर मेरा दोस्त अख्तर पानी पीने को चला गया था और मैं ड्राइवर सीट पर आकर बैठ गया था। उसी दौरान प्लेटिना मोटर साईकिल पर सवार होकर तीन युवक पेट्रोल पम्प पर आये और पेट्रोल डलवाने को लेकर पेट्रोल पम्प वाले से विवाद करने लगे और उन्ही अज्ञात लडकों में से एक लड़का पेट्रोल पम्प वालों को रायफल दिखाकर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुये उनके साथ माँ बहिन की गालिया देने लगा तभी रायफल लिये युवक ने गोली चला दी जो कि लोडिंग वाहन को पार करते हुये मेरे बाये पैर में जाकर लगी। उसके बाद तीनों युवक मोटर साईकिल से मौके से भाग गये। थाना जनकगंज में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।इस लंबित प्रकरण के अज्ञात आरोपियों की पतारसी कर गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर धर्मवीर सिंह,भापुसे द्वारा 10 हजार का इनाम घोषित किया था।
