मैं हाउस नहीं बदल रहा, क्रियेटिव से ही चुनाव लडूंगाः संदीप नारायण अग्रवाल
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के वर्तमान सभी पदाधिकारी जनवरी में प्रस्तावित चेंबर आफ कामर्स के चुनाव के लिये अपने सपने बुनने में लगे है। वहीं व्हाईट हाउस और क्रियेटिव हाउस में कई पदाधिकारी सेंधमारी भी कर सकते हैं, ताकि मनपसंद सीट पर चुनाव लडा जा सके। अब चेंबर के कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने भी उपाध्यक्ष पद पर लडने की इच्छा जताई है। क्रियेटिव हाउस से कोषाध्यक्ष पद जीतने वाले संदीप नारायण अग्रवाल ने स्पष्ट कहा है कि वह क्रियेटिव हाउस के सिपाही हैं, और जो भी हमारा कोर ग्रुप तय करेगा में उस आदेश को फालो करूंगा। संदीप नारायण अग्रवाल ने सपष्ट कहा कि उनका हाउस बदलने का सवाल ही नहीं है। वह क्रियेटिव के हैं और क्रियेटिव के ही रहेंगे।
चेंबर कोषाध्यक्ष व क्रियेटिव हाउस के प्रमुख स्तंभ संदीप नारायण अग्रवाल ने आज चर्चा में कहा कि वह चेंबर चुनाव लडेंगे और इस बार उपाध्यक्ष पद पर उनका चुनावी मैदान में उतरने का मन है। इसके लिये उनकी तैयारी भी पूरी है। संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि वह क्रियेटिव हाउस के पैनल पर ही चुनाव लडेंगे, व्हाईट हाउस में जाने का सवाल ही नहीं उठता। हमने जब से चेंबर में सक्रियता दिखाई है, क्रियेटिव हाउस में ही जुडे है। में चार बार चेंबर कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुका हूं। संदीप नारायण अग्रवाल ने कहा कि क्रियेटिव हाउस के हमारे वरिष्ठ नेता जो भी आदेश करेंगे, उस पर वह अमल करेंगे। अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपने कोषाध्यक्ष कार्यकाल में सदा चेंबर और व्यापारी हित को सर्वोपरि समझा और कोषाध्यक्ष के जो भी कार्य होते हैं, उसमें बेहतर कार्य किये। अग्रवाल ने बताया कि उनके कोषाध्यक्ष कार्यकाल में चेंबर सदस्यों की सदस्य फीस जो 2-3 वर्ष तक बकाया रहती थी और चुनाव के समय चेंबर सदस्य जमा करवाते थे, अब वह अपडेट हो चुकी है। पूरा सदस्यता फीस और सदस्य जानकारी अपडेट कम्प्यूटर पर आन लाइन कर दी है, और एक हजार लोगों से ही आन लाइन फीस जमा करवाई है। अब केवल 150 सदस्यों की फीस बकाया है, उसके भी वसूलने के प्रयास जारी है। अग्रवाल ने बताया कि उनके व चेंबर के सभी पदाधिकारियों की मेहनत की बदौलत हमारा वार्षिक राजस्व भी ढाई करोड के आसपास पहुंच गया है, जो हमारी टीम की बेहतर उपलब्धि है।
