Tue. Jun 2nd, 2026

फिर फेरबदल, 6 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, यहां देखें लिस्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। राज्य की विष्णुसाय सरकार ने 6 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादले सूची में आईपीएस पंकज चंद्रा, भावना पांडेय, विमल कुमार बैस, हरीश राठौर, राजश्री मिश्रा और श्वेता सिन्हा का नाम शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। इससे पहले बुधवार शाम को बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए थे। इसके तहत 45 डीएसपी (DSP), 7 सहायक सेनानी और विभिन्न शाखाओं के 6 डीएसपी का स्थानांतरण किया गया था।

आईपीएस पंकज चंद्रा को सेनानी 13वीं वाहिनी छ.स.वल बांगो कोरबाआईपीएस भावना पांडेय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़, नवा रायपुरआईपीएस विमल कुमार बैस को सेनानी 11वी वाहिनी छ.स.बल जांजगीर-चांपा

आईपीएस हरीश राठौर को पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षाआईपीएस राजश्री मिश्रा को पुलिस अधीक्षक, ए.टी.एस. विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ नवा रायपुरआईपीएस श्वेता सिन्हा  को पुलिस अधीक्षक, (रेल) रायपुर की जिम्मेदारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed