फिर हुए 11 अधिकारियों के तबादले, जानें किसे क्या सौंपी गई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस चली है। आईएएस आईपीएस के बाद अब राज्य की विष्णु साय सरकार ने वन विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने 11 IFS अधिकारियों के तबादले किए। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा इसकी सूची जारी की गई है।सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ और जूनियर अधिकारियों के विभाग और जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया हैं।
छत्तीसगढ़ आईएफएस तबादले
- लक्ष्मण सिंह (2010) को गरियाबंद से नवा रायपुर, अरण्य भवन में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख
- दूलेश्वर प्रसाद साहू (2013) को पूर्व भानुप्रतापपुर से नवा रायपुर छग राज्य वन विकास निगम में प्रतिनियुक्ति।
- प्रेमलता यादव (2015) को नवा रायपुर से कोरबा वन उप संरक्षक (प्रादेशिक)।
- पुष्पलता टंडन (2016) को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से नवा रायपुर, वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण के प्रमुख।
- शशिगानंदन के. (2017) को नारायणपुर से गरियाबंद वन उप संरक्षक (प्रादेशिक)।
- बी. एस. सरोटे (2019) को बालोद से नवा रायपुर, कार्य. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख।
- डॉ. वेंकटेशा एम.जी. (2022) को महासमुंद से नारायणपुर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक)।
- चन्द्र कुमार अग्रवाल (2022) को कांकेर से बिलासपुर, अनुसंधान एवं विस्तार प्रभाग में जिला वन अधिकारी।
- ऋषभ जैन (2022) को मनेन्द्रगढ़ से पूर्व भानुप्रतापपुर वन उप संरक्षक (प्रादेशिक)।
- विपुल अग्रवाल (2022) को जांजगीर-चांपा से सारंगढ़-बिलाईगढ़ ।
- अभिषेक अग्रवाल (2022) को राजनांदगांव से बालोद वन उप संरक्षक (प्रादेशिक)।
