बदला मौसम, आज 30 जिलों में बारिश-बिजली-मेघगर्जन का अलर्ट, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान
छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर बदल गया है। उत्तर-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तथा समीपवर्ती दक्षिण ओड़िशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश तटों पर ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से अगले 2 दिनों तक दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जिसके बाद इसमें कमी आएगी। आज शुक्रवार को 2 दर्जन जिलों में बारिश, बिजली और मेघगर्जन की चेतावनी जारी की गई है। भारी बारिश का मुख्यतः मध्य छत्तीसगढ़ में होगी। रायपुर में आकाश सामान्यतः मेघमय रहने तथा गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 डिग्री सेल्सियस और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- रायपुर ,दुर्ग, बिलासपुर संभाग में गरज-चमक के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी गरियाबंद में मेघगर्जन, बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ मध्यम बारिश का ऑरेंज अलर्ट । - सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मध्यम बारिश का येलो अलर्ट।
48 घंटे तक प्रदेश में वर्षा, दक्षिण हिस्सों में भारी बारिश
- उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओड़िशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण औरऊचाई तक फैला हुआ है और ऊचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है । पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ऊभरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है और मध्य क्षोभमंडल तक विस्तारित है। इसके प्रभाव में, अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर और उससे सटे मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है।
- 26 सितंबर को दक्षिण ओड़िशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब के रूप में केंद्रित होने की संभावना है । उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे दक्षिण ओड़िशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों पर ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण से तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण महाराष्ट्र तट तक समुद्र तल से 4.5 और 5.8 किमी ऊपर एक गगिणक बनी हुई है ।आज प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 2 दिनों के बाद प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा तथा एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा तथा मेघगर्जन के साथ वज्रपात होने की संभावना है।
रायपुर अब तक 1106.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज
- छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 1106.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक बीजापुर जिले में सर्वाधिक 1530.0 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 514.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
- रायपुर संभाग में रायपुर जिले में 1010.3 मि.मी., बलौदाबाजार में 893.2 मि.मी., गरियाबंद में 1048.3 मि.मी., महासमुंद में 897.3 मि.मी. और धमतरी में 1030.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बिलासपुर संभाग में बिलासपुर जिले में 1116.1 मि.मी., मुंगेली में 1083.2 मि.मी., रायगढ़ में 1322.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 1048.2 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 1337.5 मि.मी., सक्ती में 1225.6 मि.मी., कोरबा में 1104.7 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 1022.7 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- दुर्ग संभाग में दुर्ग जिले में 859.8 मि.मी., कबीरधाम में 774.0 मि.मी., राजनांदगांव में 916.7 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 1348.6 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 817.5 मि.मी. और बालोद में 1176.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- सरगुजा संभाग में सरगुजा जिले में 745.7 मि.मी., सूरजपुर में 1129.2 मि.मी., बलरामपुर में 1498.3 मि.मी., जशपुर में 1039.1 मि.मी., कोरिया में 1182.7 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 1063.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है।
- बस्तर संभाग में बस्तर जिले में 1497.9 मि.मी., कोंडागांव जिले में 1042.2 मि.मी., कांकेर में 1261.5 मि.मी., नारायणपुर में 1331.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 1482.9 मि.मी. और सुकमा में 1157.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।
