महालक्ष्मी राजयोग से चमकेगा 3 राशियों का भाग्य का सितारा, व्यापार और नौकरी में पाएंगे तरक्की, धनलाभ के प्रबल योग
ज्योतिष में ग्रहों, नक्षत्रों और कुंडली का बड़ा महत्व होता है। नौ ग्रहों में खास करके ग्रहों के सेनापति भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। मंगल ग्रह को साहस, शक्ति और ऊर्जा का कारक माना जाता है, वे हर 45 दिन में राशि बदलते रहते हैं। वर्तमान में मंगल कन्या राशि में विराजमान है और 13 सितंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे। वही 24 सितंबर को मन के कारक चन्द्रमा भी तुला में गोचर करेंगे, ऐसे में तुला राशि में मंगल चंद्रमा की युति से महालक्ष्मी राजयोग बनेगा, जिसका प्रभाव 26 सितंबर तक रहेगा।इसके बाद चन्द्रमा वृश्चिक में प्रवेश कर जाएंगे।
तुला राशि का प्रभाव मंगल चंद्रमा की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए फलदायी साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास और पराक्रम में वृद्धि होगी। अविवाहितो के लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते है। स्वास्थ्य में सुधार होगा । करियर में सफलता आपके कदम चूमेगी। पारिवारिक सुख के लिए यह समय फलदायी रहेगा।
सिंह राशि का प्रभाव चंद्रमा- मंगल की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। करियर में नए प्रोजेक्ट्स मिल सकते है।इस अवधि में वाहन खरीद सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। समाज में मान-सम्मान और प्रशंसा मिलेगी। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे और नए नए स्त्रोत खुलेंगे।मानसिक शांति रहेगी। अटके रूके कामों को गति मिल सकती है।
मकर राशि का प्रभाव मंगल चन्द्र की युति और महालक्ष्मी राजयोग जातकों के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।नौकरीपेशा को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। परिवार और जीवनसाथी के साथ समय अच्छा बीतेगा।
कब बनता है महालक्ष्मी राजयोग
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, लग्न कुंडली में जब मंगल और चंद्रमा एक साथ विराजमान हो तो महालक्ष्मी योग का निर्माण होता है। मंगल और चंद्रमा की युति जब कुंडली में द्वितीय, नवम, दशम और एकादश भाव में हो रही हो तब अपार धन लाभ देता है।ज्योतिष में इस योग को बेहद शक्तिशाली माना जाता है। महालक्ष्मी योग से धन, दौलत, सुख, समृद्धि, और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और माता लक्ष्मी हमेशा कृपा बरसाती हैं। समाज में मान-सम्मान मिलता है।
