वृश्चिक राशि में शुक्र का गोचर चमकाएगा इन 3 राशियों की किस्मत, 18 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग
दैत्यों के गुरु और धन के दाता शुक्र (Shukra) को वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सुख-सुविधा, धन-संपत्ति, विलासता, नृत्य, सौंदर्य, संगीत, कला, वाहन, आभूषण, विवाह, प्रेम इत्यादि का प्रतीक माना जाता है। कुंडली में इस ग्रह की शुभ और अशुभ चल जातकों के जीवन को प्रभावित करती है। वृषभ और तुला राशि पर शुक्रदेव का स्वामित्व है। जिन लोगों पर इस ग्रह की कृपा होती है, वह व्यक्ति कला, कारोबार और अन्य क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है।
शुक्र एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में गोचर (Shukra Gochar 2025) करने के लिए 26 दिन का समय लेते हैं। वहीं नक्षत्र परिवर्तन में 13 दिन का अंतराल होता है। नवंबर नवंबर का महीना बेहद ही खास होने वाला है। शुक्र वृश्चिक राशि में गोचर करने वाले हैं। जहां पहले से ही ग्रहों के सेनापति मंगल विराजमान है। इन दोनों ग्रहों का युति बनेगी। ऐसा संयोग करीब 18 साल बाद बन रहा है। जातकों के जीवन पर इसका नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। कई लोगों को इससे खूब लाभ होगा। आइए किन लोगों का भाग्योदय होगा?
