Sat. Apr 18th, 2026

भोपाल में लव जिहाद के आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, कॉलेज छात्राओं को फंसाकर किया था रेप

भोपाल के गोविंदपुरा तहसील क्षेत्र के अर्जुन नगर में बने दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपितों के मकानों पर शनिवार सुबह प्रशासन का बुलडोजर चला। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक इनके मकान सरकारी जमीन पर बने हुए थे। टीआईटी कालेज की छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद मामले में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

प्रशासन की टीम ने एक दिन पहले ही बुलडोजर चलाने की तैयारी पूरी कर ली थी। शासकीय भूमि पर बने मकानों पर लाल निशान लगाने के साथ ही आरोपितों के स्वजनों को नोटिस तक दिए गए थे। इससे उन्होंने मकान खाली कर ताले लगा दिए थे। वहीं प्रशासन ने शुक्रवार को बेरिकेड्स लगा दिए गए थे।

जानकारी के अनुसार कालेज छात्राओं के साथ दुष्कर्म और लव जिहाद के आरोपित फरहान, साद और साहिल के रायसेन रोड अर्जुन नगर में मकान बने हुए हैं। इसको लेकर गोविंदपुरा तहसील न्यायालय द्वारा 19 अगस्त को आदेश दिया गया था कि तीनों आरोपितों के मकान शासकीय जमीन खसरा नंबर 32, 42 और 43 पर कब्जा करके बनाए गए हैं।

इन्हें तोड़कर शासकीय भूमि को मुक्त करवाने की कार्रवाई आज निर्धारित की गई थी। इस आदेश के बाद से आरोपितों के स्वजन ने मकान खाली करके ताले लगा दिए हैं। वहीं शुक्रवार को प्रशासन ने इलाके में बैरिकेड्स लगा दिए और अब शनिवार सुबह इन पर एक्शन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed