CBI का बड़ा एक्शन: सागर MES के तीन ऑफिसर समेत चार लोगों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार, कोर्ट ने तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा
कुमार इंदर, जबलपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम में सीबीआई जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सागर मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज़ (MES) के तीन अफसरों और एक अन्य को 80 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। जबलपुर सीबीआई ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर सीबीआई कोर्ट में पेश किया, जहां से सीबीआई कोर्ट ने चारों आरोपियों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
माना जा रहा है कि रिमांड के दौरान और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं। गिरफ्तार किए गए अधिकारियों के नाम नितेश कुमार सिंह, GE, MES, राकेश कुमार साहू, AGE, MES, दीपक कुमार, JE, MES और एक अन्य शख़्स राजेश मिश्रा शामिल है। फिलहाल सभी से पूछताछ जारी है।
