Sat. Apr 18th, 2026

ग्वालियर एयरपोर्ट पर यात्री सेवा दिवस पर हुए सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम

ग्वालियर मध्य प्रदेश देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने यात्री सेवा दिवस के रूप में मनाया। ग्वालियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आभास कुमार गोस्वामी ने बताया कि इस अवसर पर देश के समस्त हवाई अड्डों के साथ ही ग्वालियर के आधुनिक नवीन हवाई अड्डे पर भी कई सांस्कृतिक सेवा और सामाजिक कार्य किए गए। सभी यात्रियों का भारतीय पारंपरिक तरीके से तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। साथ ही पीक आवर्स पर यात्रियों को मिठाइयां और फूल भी वितरित किए गए और इसी समय पर पारंपरिक वेशभूषा में मध्यप्रदेश के लोकनृत्यों की प्रस्तुति भी की गई जिसे हवाई यात्रियों ने खूब सराहा।

आपको बता दें कि 17 सितंबर नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया ने इस दिन को यात्री सेवा दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया और इस अवसर पर देश के सभी हवाई अड्डों पर सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्वालियर हवाई अड्डे पर तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ सेवा के कार्य भी किए गए। इस अवसर पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हवाई अड्डे के कर्मियों ने रक्तदान किया। यात्रियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र भी लगाया गया जिसमें 50 यात्रियों का परीक्षण किया गया। उनका ब्लड प्रेशर शुगर हिमोग्लोबिन और नेत परीक्षण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed