नशे की लत पिता ने बेटी को चाकुओं से गोद कर की हत्या,गिरफ्तार
ग्वालियर।ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र में नशे की लत के चलते एक पिता ने अपनी बेटी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इससे पहले उसने अपनी बेटी की आंखों में मिर्च पाउडर झोंकी, फिर चाकू से वार किए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद हत्या की वजह बताई गई है।
घटना गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे बेलदार का पुरा इलाके में घर में किराने की दुकान के गल्ले से निकलने को लेकर हुए विवाद में पिता बादाम सिंह अपनी 24 वर्षीय बेटी रानी की चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी।इस दौरान आरोपी पिता ने बेटी की आंखों में लाल मिर्च भी झोंकी।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जनकगंज पुलिस ने आरोपी पिता बादाम सिंह कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।प्रारम्भिक जांच में पुलिस ने पाया कि घर में किराने की दुकान है, जिसे बादाम सिंह कीछोटी बेटी चलाती है। इस दुकान में बादाम सिंह जबरन बैठ जाता था और गल्ले से रुपए निकालकर उनसे शराब पी जाता था। विरोध करने पर वह घर में गाली-गलौज करता और मारपीट करता था।गुरुवार को भी आरोपी पिता बादाम सिंह गल्ले से पैसे निकल रहा था, जिसका रानी ने विरोध किया तो पिता ने गुस्से बेटी की हत्या कर दी।
