आज कई जिलों में बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 2 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम, पढ़े IMD का अपडेट
उत्तर प्रदेश में 2 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है, इसके बाद मानसून की विदाई होगी। आज 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। प्रदेश में इन दिनों अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार है और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है। अगले पांच दिनों में तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। लखनऊ में अधिकतम तापमान लगभग 34 °C से 35 °C के बीच रहने की संभावना है और न्यूनतम तापमान लगभग 27 °C से 28 °C तक रहने का अनुमान है।
ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र में गरज चमक के साथ बारिश ,मेघ गर्जन और वज्रपात का यलो अलर्ट ।हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, चंदौली, गाजीपुर, बलिया मऊ, संत रविदास नगर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, अंबेडकर नगर, सुल्तानपुर, प्रयागराज ,प्रतापगढ़ में एक या दो जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश ।
नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, मेरठ, आगरा, लखनऊ में मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 26 से 30 सितंबर तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 26 सितंबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। 27 से 29 सितंबर को भी प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के आसार हैं। 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पश्चिमी में कहीं कहीं और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है।
4 अक्टूबर तक होगी पूरे यूपी से मानसून की वापसी
1 जून से 24 सितंबर तक उत्तर प्रदेश में अनुमानित बारिश 730.4 मिमी के सापेक्ष 695.7 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई।दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी 24 सितंबर से प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों से शुरू हो गई है।इस हफ्ते बिजनौर ,आगरा, बरेली , झांसी और मैनपुरी से भी विदा होने का अनुमान है।कानपुर, लखनऊ ,प्रयागराज, गोरखपुर और वाराणसी से 3 से 4 अक्टूबर तक मानसून की वापसी संभव है।
2 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम
25-09-2025: पश्चिमी में मौसम शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।26-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।27-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें, मेघगर्जन वज्रपात ।28-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।29-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।30-09-2025: पश्चिमी में कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
