Sat. Apr 18th, 2026

अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, छात्रों को मिलेगा लाभ

स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। इस बार अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है,क्योंकि इस महीने में ढेरों छुट्टियां मिलने वाली है। दुर्गा पूजा व दशहरा के बाद अब दिवाली, भाईदूज, छठ समेत कई त्यौहारों के चलते देश के कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा 4 रविवार और 2 शनिवार(दूसर व चौथा) का भी लाभ मिलेगा। खास बात ये है कि 20 अक्टूबर को दिवाली है और 19 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी रहेगी।इधऱ, उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने सात अक्टूबर को राजकीय अवकाश की घोषणा की है।

  • राजस्थान : दिवाली के चलते 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को कुल 12 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
  • छत्तीसगढ़ : 29 सितंबर से स्कूलों में छुट्टी लग गई है जो 5 अक्टूबर 2025 तक रहेगी और 6 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे। 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक दीपावली की छुट्टियां (कुल 6 दिन) रहेंगी। 26 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, फिर स्कूल 27 अक्टूबर (सोमवार) से खुलेंगे।
  • कर्नाटक : दुर्गा पूजा दशहरे के चलते 6 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। 7 अक्टूबर से फिर स्कूल खुलेंगे। ये छुट्टियां राज्य के सरकारी और केंद्रीय बोर्ड दोनों स्कूलों पर लागू होंगी।
  • तेलंगाना : 3 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे और 4 अक्टूबर फिर स्कूल खुलेंगे।हालांकि 5 अक्टूबर को रविवार है।जूनियर कॉलेज 28 सितंबर से 5 अक्टूबर, 2025 तक बंद रहेंगे।

यूपी में स्कूलों का समय बदला  

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के खुलने और बंद होने का समय आज 3 अक्टूबर से बदल जाएगा। अब शहरी, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक संचालित होंगे। यह आदेश 1 अक्तूबर 2025 से 31 मार्च 2026 तक लागू रहेगा। स्कूल खुलने के बाद 15 मिनट की प्रार्थना व योगाभ्यास होगा। गर्मी में सुबह 10.30 से 11 बजे और सर्दी में दोपहर 12 से 12.30 बजे तक भोजन अवकाश रहेगा।

अक्टूबर 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

  • 5 अक्टूबर रविवार
  • 12 अक्टूबर  शनिवार (दूसरा शनिवार कुछ जगहों पर)
  • 12 अक्टूबर रविवार
  • 19 अक्टूबर रविवार
  • 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
  • 21 अक्टूबर – दीवाली
  • 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर – भैया दूज/छत्रपति शिवाजी जयंती
  • 25 अक्टूबर – शनिवार (चौथा)
  • 26 अक्टूबर रविवार
  • 27 अक्टूबर -छठ
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा (यूपी बिहार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *