मध्य प्रदेश मौसम 3 दिन बादलों की आवाजाही, आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, अब तक 44.1 इंच वर्षा पढ़े IMD अपडेट
एक तरफ 4 जिलों से मानसून की विदाई हो गई है वही दूसरी तरफ अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 29 सितंबर तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 48 घंटों में रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में भी तेज बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।प्रदेश में अब तक औसत 44.1 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है।
- दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा 37.5° उत्तर/73° पूर्व, रामपुर, बुशहर, हरिद्वार, मुरादाबाद, इटावा, बांसवाड़ा, वल्लभ विद्यानगर, वेरावल, 20.5° उत्तर/69° पूर्व से होकर गुजर रही है। गुजरात, राजस्थान, एचपी और जम्मू-कश्मीर के शेष भागों; एमपी, यूपी और उत्तराखंड के कुछ और भागों से अगले 2 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण, उत्तर-पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी एवं संलग्न दक्षिण ओडिशा-उत्तरी एपी तटों पर माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है।
- एक अन्य ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण पूर्व-मध्य और संलग्न उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी पर मध्य क्षोभमंडल स्तर में अवस्थित है। इसके प्रभाव में, अगले 12 घंटों के दौरान उत्तर और संलग्न मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। लगभग पश्चिम की ओर बढ़ते हुए, इसके 26 सितंबर को दक्षिण ओडिशा-उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों के पास उत्तर-पश्चिम और संलग्न पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक अवदाब में परिवर्तित होने की प्रबल संभावना है।
आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश
- 26 सितंबर: भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, अनूपपुर, शहडोल उमरिया
- 28-29 सितंबर: इंदौर, देवास, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, उज्जैन, शाजापुर, सीहोर, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में बारिश हो सकती है।
Madhya Pradesh: 1 जून से 25 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा
- मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 20% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 15% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है। एमपी में अब तक 44.1 इंच बारिश हो चुकी है, जो सीजन की 118 प्रतिशत है। अब तक 36.9 इंच बारिश होनी थी। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
- सबसे कम बारिश वाले जिलों में बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा खरगोन और शाजापुर शामिल हैं।सबसे कम बारिश खरगोन में 27.3 इंच , शाजापुर में 28.7 इंच, खंडवा में 29.1 इंच, बड़वानी में 30.9 इंच और धार में 32.8 इंच हुई है।
- ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, भिंड, मुरैना, दतिया और श्योपुर में कोटे से ज्यादा पानी गिर चुका है। भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में बारिश का कोटा फुल हो चुका है। इस बार गुना में सबसे ज्यादा 65.4 इंच पानी गिर चुका है। रायसेन में 61.1 इंच, मंडला में 60 इंच, श्योपुर में 56.6 इंच और अशोकनगर में 56 इंच बारिश हो चुकी है।
