Mon. Jun 22nd, 2026

रुझानों में NDA की प्रचंड जीत छत्तीसगढ़ बीजेपी में जश्न का माहौल, डिप्टी सीएम ने कहा- पूरा बिहार मोदीमय

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) के नतीजों (Result) ने विपक्ष के मंसूबों को धराशाई कर दिया है। रुझानों में NDA प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहा है। नतीजों से पहले RJD नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार बनाने का दावा किया था, हालांकि उनकी पार्टी की हालत खराब नजर आ रही है। पूरे देश में बीजेपी कार्यालयों में जीत की जश्न की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बीच, छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) बीजेपी में भी जश्न का माहौल है। रूझानों के बाद तमाम नेता बयान देने लगे हैं। उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Arun Sao) ने इसे ऐतिहासिक परिणाम बताया है।

छग के पूर्व मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

बिहार में मिल रहे प्रचंड बहुमत पर छग के उपमुख्यमंत्री रुण साव ने कहा कि बिहार का जो परिणाम दिख रहा है वो बहुत ही ऐतिहासिक परिणाम है। बिहार की जनता ने सारे प्रकार के हथकंडों को धता बताते हुए, विकास और सुशासन पर भरोसा किया है। डबल इंजन सरकार पर भरोसा किया है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और NDA पर भरोसा किया है।

उन्होंंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मैं बिहार होकर आया हूं, बांकीपुर विधानसभा, हाजीपुर विधानसभा, पातेपुर विधानसभा, पटना साहिब विधानसभा में जनता से मिलकर संवाद कर आया हूं.! मैंने जनता का मन पढ़ लिया था, पूरा बिहार मोदीमय है, NDA को मिल रही ये प्रचंड बढ़त “मोदीमय बिहार” पर बिहार की जनता की मुहर है।

जय जोहार, बिहार 200 पार- विजय शर्मा

मंत्री विजय शर्मा ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि जय जोहार, बिहार 200 पार! इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं हृदय से बिहार की सारी जनता को धन्यवाद देता हूं। उन्होंने गुंडाराज को छोड़कर विकास का साथ दिया है. उन्होंने सुशासन के साथ खड़े होने का फैसला लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *