Tue. Apr 28th, 2026

NDA की बढ़त पर बोले सीएम डॉ मोहन यादव- ये PM Modi के नेतृत्व में बिहार में “सुशासन की बयार है”

बिहार चुनाव परिणाम (Bihar Election Result 2025)  की तस्वीर साफ होती जा रही है, जो नतीजा एक्जिट पोल ने बताया था लगभग वही अब तक सामने आ रहा है हालाँकि अधिकृत रिजल्ट घोषित होने तक कितना उलटफेर होता है इसका इंतजार करना होगा लेकिन NDA को जो बढ़त मिल रही है उससे गठबंधन की सभी पार्टियों, BJP, JDU, LJPRV आदि में ख़ुशी की लहर है

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी बहुत खुश दिखाई दे रहे हैं, बिहार चुनावों में स्टार प्रचारक की सूची में शामिल डॉ मोहन यादव ने बिहार में कई विधानसभा सीटों पर NDA प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया जहाँ से आ रहे रुझान उन्हें ख़ुशी दे रहे हैं NDA गठबंधन की मोल रही बढ़त को वे प्रधानमंत्री मोदी का जादुई नेतृत्व की जीत कह रहे हैं

भाजपा ने दिल्ली में भी अपनी सरकार बनाई है। उसी सिलसिले को जारी रखते हुए तीसरी बार बिहार में फिर एनडीए सरकार की वापसी हो रही है। पूर्ववर्ती समय में हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और अब बिहार , यह बता रहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है।

कांग्रेस ने RJD को डुबाने का काम किया

सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा रुझान बता रहे हैं तथाकथित कांग्रेस और उनके गठबंधन के दलों की जो कुव्यवस्थाएं हैं। उन्हें देखकर जनता का मन टूट चुका है अब वो NDA के साथ विकास के साथ कदम से कम मिला करके आगे बढ़ना चाहती है। उन्होंने कहा हमने देखा है कि इस चुनाव में कांग्रेस ने राजद को डुबाने का काम किया है कांग्रेस के सबसे बड़े नेता ने समय से पहले ही चुनाव मैदान छोड़ दिया। उसी का परिणाम उनकी सहयोगी पार्टी को भुगतना पड़ा है।

परिणाम हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाले 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने न केवल देश के विकास बल्कि देश की सुरक्षा के लिए जो नीतियां लागू की है, वह वाकई हम सभी का मनोबल बढ़ाने वाली है। बिहार में जीत की और बढ़ते एनडीए गठबंधन के साथियों और प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, चिराग पासवान, जीतनराम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को बधाई देना चाहता हूं।

जीत की तरफ बढ़ रही BJP ने अपनी अलग पहचान बनाई 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रही भाजपा ने अपनी अलग पहचान बनाई है। भाजपा सबसे ज्यादा सीटें जीतकर नंबर वन पार्टी बनी है। दूसरा हमारा सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड है। उन्होंने कहा NDA के सभी दल मिलकर बिहार में एक बार फिर सुशासन की सरकार बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *