7 दिन छाएगा कोहरा, 23 नवंबर से चलेगी पछुआ हवाएं, पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान
शुक्रवार शनिवार को उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में सुबह कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा और पूर्वी यूपी में सुबह कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाएगा। प्रदेश में इस दौरान दिन और रात के तापमान में किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन 23 नवंबर से पछुआ हवाओं का दौर होने से कई हिस्सों में तापमान में गिरावट दर्ज आने की संभालवा है। नवंबर अंत से फिर मौसम बदलेगा और सर्दी का असर तेज होने लगेगा।आज शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में सुबह व शाम के समय हल्का कोहरा और धुंध छाई रहेगी। दिन में आसमान साफ रहेगा।अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम
आगरा,अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, शामली, सीतापुर, अमेठी, रायबरेली, वाराणसी, अयोध्या, सुल्तानपुर, कानपुर , झांसी, ललितपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, रामपुर, बरेली, मथुरा, मेरठ, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, कौशाम्बी, चित्रकूट, फरुखाबाद, इटावा और बस्ती में हल्के से मध्यम कोहरा सुबह के समय देखने को मिल सकता है।
27 नवंबर तक कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, इन दिनों प्रदेश का न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। वर्तमान में बंगाल की खाड़ी की ओर से आ रही पुरवा हवाओं के चलते न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। 21 से 27 नवंबर तक भी प्रदेश में मौसम शुष्क व साफ रहेगा । इस दौरान सुबह के समय पश्चिमी यूपी में छिछला कोहरा और पूर्वी यूपी में छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस अवधि में शीतलहर, कोल्ड डे और बारिश को लेकर प्रदेश में किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है।23 नवंबर से पछुआ हवाएं दोबारा सक्रिय होंगी, जिससे ठंड का असर फिर बढ़ सकता है।
पूरे हफ्ते कहां कैसा रहेगा यूपी का मौसम
- 21-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 22-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 23-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 24-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 25-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 26-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
- 27-11-2025: पश्चिमी/पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क/ दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा
