Sat. Apr 18th, 2026

मध्य प्रदेश मौसम बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, 3 दिन में और गिरेगा पारा, बढ़ेगी सर्दी, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिसंबर में मावठा की स्थिति बन सकती है। कोल्डवेव का असर भी 20 जनवरी तक देखने को मिल सकता है।
 उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने लगा है। अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में और दो से तीन डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। इससे प्रदेश में कोल्ड डे और शीतलहर की भी स्थिति बनेगी। दिसंबर जनवरी में ग्वालियर, चंबल और उज्जैन संभाग के साथ सीहोर, विदिशा, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडौरी, इंदौर, धार, झाबुआ में तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है। इस बार कोल्ड वेव का असर जनवरी में 20 से 22 दिनों तक देखने को मिल सकता है। खास करके 5 से 6 दिसंबर से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा दिखाई देगा। इन शहरों में रात का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed