Sat. Apr 18th, 2026

बदले मौसम के मिजाज, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, छाएगा कोहरा, पढ़ें 8 दिसंबर तक के वेदर का हाल

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में कमी जारी रहेगी लेकिन अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। दिसंबर से फरवरी तक शीतलहर का असर देखने को मिलेगा।
 दिसंबर का महीना लगते ही उत्तर प्रदेश में ठिठुरन बढ़ने लगी है। आज मंगलवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहेगा लेकिन दोनों हिस्सों में सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल 8 दिसंबर तक यूपी का मौसम यूही बना रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर से फरवरी के बीच प्रदेश के कई जिलों में औसत तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है। इस दौरान शीतलहर और हल्के से मध्यम और कहीं कहीं तेज कोहरा छाने के आसार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed