राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर, 31 दिसंबर तक पूरा कर लें ये काम, वरना हो सकती है परेशानी
ओडिशा के राशन कार्ड धारकों के लिए काम की खबर है। अगर अबतक आपने ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो फटाफट करवा लें अन्यथा मुफ्त राशन का लाभ मिलना बंद हो जाएगा।eKYC प्रक्रिया के तहत प्रत्येक राशन कार्ड सदस्य को अपना नाम, जन्मतिथि आदि का मिलान अपने आधार डाटा के साथ करना है। राज्य सरकार ने ई-केवाईसी सत्यापन की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दिया है। खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता कल्याण मंत्री कृष्ण चंद्र पात्र ने बुधवार को विधानसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
