Fri. Apr 24th, 2026

2026 में शनि बनाएंगे धन राजयोग, चमकेगी इन राशियों की किस्मत, धनलाभ के प्रबल योग

ज्योतिष शास्त्र में न्याय व दंड के देवता शनि की भूमिका बेहद अहम मानी जाती है। शनि को सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह माना है। शनि एक राशि से दूसरी राशि में जाने के लिए करीब ढाई वर्ष का समय लेते है, इस तरह शनि को एक ही राशि में दोबारा आने में करीब 30 साल लग जाते है। शनि राशि परिवर्तन के अलावा समय-समय पर उदय और अस्त भी होते हैं। ज्योतिषीय पंचांग के अनुसार, वर्तमान में कर्म, न्याय, परिश्रम, धैर्य,और अनुशासन के कारक शनि मीन राशि में विराजमान है और 22 अप्रैल 2026 को मीन राशि में उदय होंगे जिसके चलते धन नाम का राजयोग बनेगा। इस राजयोग से 3 राशियों को जबरदस्त मिल सकता है। आइए जानते हैं धन राजयोग बनने से किन राशियों को लाभ मिलेगा।

धन राजयोग का राशियों पर प्रभाव   

तुला राशि पर प्रभाव : शनि उदय से बनने वाला धन राजयोग जातकों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस अवधि में आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। आर्थिक रूप से भी मजबूत बनने के संकेत है। नौकरीपेशा वालों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि का लाभ मिल सकता है। समय- समय पर आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं।

मकर राशि पर प्रभाव: धन राजयोग का बनना आपकी राशि के जातकों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। नई प्रॉपर्टीऔर वाहन खरीदने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनेंगी। परिवार में खुशहाली और सामंजस्य बढ़ेगा। इस दौरान धन लाभ के नए स्रोत खुलेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी।

कर्क राशि पर प्रभाव: धन राजयोग का बनना आपकी राशि के जातकों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। परिवार के साथ आपको किस्मत का साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके और रुके हुए काम पूरे होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। अगर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिल सकती है .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *