Fri. Apr 24th, 2026

दिल में गहरे राज दबाकर रखती हैं इन 3 तारीखों में जन्मी महिलाएं, स्वभाव से होती हैं शांत

अंक ज्योतिष एक ऐसी विद्या है जो नंबरों के आधार पर हमें कई चीजों की जानकारी देती है। अगर हम अपने जीवन में भविष्य के बारे में कुछ जानना चाहते हैं तो अंकों के आधार पर सब कुछ पता कर सकते हैं। हर अंक का किसी न किसी ग्रह से कुछ संबंध है और यह व्यक्ति के जीवन को गहरे तरीके से प्रभावित करता है।

इस शास्त्र में कुछ नंबर ऐसे भी बताए गए हैं, जिन्हें बहुत भाग्यशाली कहा जाता है। अगर हम चाहें तो इन अंकों की सहायता से व्यक्ति के स्वभाव से लेकर उसके जीवन और आने वाले भविष्य के बारे में सब कुछ जान सकते हैं। आज हम आपको कुछ खास तारीख में जन्म लेने वाली महिलाओं के बारे में बताते हैं, जो दिखने में शांत होती हैं लेकिन उनके मन में बातों का भंडार होता है। चलिए इनके बारे में जान लेते हैं।

मूलांक 7

हम उन महिलाओं की बात कर रहे हैं, जिनका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को हुआ है। इन अंकों को जब आप आपस में जोड़कर एकल अंक का उत्तर आने तक देखेंगे तो आखिर में 7 ही आएगा।

स्वामी ग्रह है केतु

किसी भी महीने की इन तारीखों में जन्में जातकों का स्वामी ग्रह केतु होता है। इन लोगों पर इस ग्रह का काफी अधिक प्रभाव देखने को मिलता है। यह इन्हें तेज बुद्धि का स्वामी, साहसी और आत्मनिर्भर बनाता है।

कैसा होता है स्वभाव

इस मूलांक की महिलाओं के स्वभाव की बात करें तो यह वैसे तो शांत स्वभाव की होती हैं। लेकिन इनके दिल में बातों का तूफान होता है। यह गहरे विचार अपने मन में छुपा कर रखती हैं। अपने जज्बात किसी के सामने जाहिर करना इनके लिए बहुत मुश्किल होता है। वैसे यह बहुत मिलनसार होती हैं और उनके स्वभाव में अपनापन झलकता है। इनकी इस आदत की वजह से लोग बहुत आसानी से इनके सामने अपनी परेशानियां साझा कर देते हैं।

इन्हें समझना मुश्किल

इन महिलाओं की सोच बहुत गहरी होती है। इनके मन में क्या चल रहा है यह समझ पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। अपनी जितनी भी परेशानियां है या कोई दर्द है, वह ये अपने तक सीमित रखती हैं। परेशानियों के बावजूद भी इनके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती है।

ये होती हैं भाग्यशाली

इस मूलांक की महिलाओं को किस्मत का धनी माना गया है। इन्हें जीवन में मेहनत से सफलता तो मिलती ही है भाग्य का भी भरपूर साथ मिलता है। यह जीवन में खूब तरक्की करती हैं और इन्हें सफलता के भरपूर मौके मिलते हैं। इन्हें कभी भी सुख सुविधाओं और धन संबंधी कमी का सामना नहीं करना पड़ता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *