Sat. Apr 18th, 2026

मौसम में बदलाव, बादल छाए, 28 जिलों में बारिश का अलर्ट, 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी ठंड

अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश में मंगलवार-बुधवार ( 27-28 जनवरी 2026) को बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट देखने को मिलेगी। सोमवार (26 जनवरी 2026) को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.6 °C राजगढ़ में दर्ज किया गया। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.3°C मंडला में दर्ज हुआ।

बीते दिन राजगढ़ में कोल्ड डे की स्थिति रही। रीवा, छतरपुर (खजुराहो) और जबलपुर जिले में कोहरा छाया रहा। ग्वालियर में 7.8 °C, दतिया व शिवपुरी में 8.0 °C, पंचमढी (नर्मदापुरम) में 8.2 °C, नौगांव (छतरपुर) में 8.6 °C, भोपाल में 11.2 °C, इंदौर में 12.2 °C, उज्जैन में 12 °C और जबलपुर में 13.6 °C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD), भोपाल की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और एक ट्रफ सक्रिय है। उत्तर भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊंचाई पर 232 किमी प्रति घंटा की गति से पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। इसके असर से 27-28 जनवरी को प्रदेश में मावठे (हल्की बारिश/बूंदाबांदी) की स्थिति बनी रहेगी। एक अन्य नया पश्चिमी विक्षोभ 30 जनवरी 2026 की रात से उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से फरवरी से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। पहले हफ्ते में बूंदाबांदी और ठंड का असर बरकरार रह सकता है।

इन जिलों में छाएंगे बादल, बारिश का अलर्ट

  • 27 जनवरी (मंगलवार): भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, विदिशा, सीहोर, हरदा, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना और पन्ना ।
  • 28 जनवरी (बुधवार): ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, उमरिया, शहडोल और कटनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed