Thu. Jun 25th, 2026

बंगाली ​शंख ध्वनि की गूँज के साथ हुआ हिंदू नव वर्ष का भव्य स्वागत

​नगर निगम द्वारा जल विहार, फूलबाग में नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन, सेंट्रल ग्वालियर के सदस्यों ने अपनी पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।​ 
​हिंदू नव वर्ष के स्वागत में एसोसिएशन की ओर से विशेष रूप से शंख ध्वनि का आयोजन किया गया। शंख की मंगल ध्वनि ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया, जो भारतीय संस्कृति में शुभ कार्यों की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। ​इस कार्यक्रम में एसोसिएशन की महिला सदस्यों और अन्य गणमान्य जनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से नव वर्ष का अभिनंदन करने वालों में मुख्य रूप से ​महिला सदस्य श्रीमती रजनी मित्रा, मंजरी बिस्वास, बनानी डे, रीटा दास, बुली सरकार , मानोशी घोष, अंजना सरकार, रूपा दास, देविका चौधरी, रितुपर्णा,कुमारी अर्निशा सरकार एवं  प्रवीर मित्रा, तपन दास , मृणाल कांति रॉय,  दीपक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे, जिन्होंने हर्षोल्लास के साथ नव संवत्सर का उत्सव मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed