बहुत गुस्सैल होते हैं इन 3 मूलांक के लोग, इन्हें शांत करना है मुश्किल
अंक ज्योतिष के मुताबिक हम किसी भी व्यक्ति के मूलांक को देखकर उसके स्वभाव और गुणों को पता कर सकते हैं। इसमें एक से नौ तक के मूलांक बताए गए हैं जो नौ ग्रहों से सीधा जुड़े होते हैं। हर अंक का अलग ग्रह होता है, जिसका व्यक्ति के जीवन पर बहुत गहरा असर होता है।
आज हम आपको उस मूलांक के लोगों के बारे में बताते हैं जिन्हें एंग्री बर्ड कहा जाता है। इनके अंदर बहुत ज्यादा गुस्सा होता है। अगर ये एक बार किसी से चिढ़ जाते हैं तो इन्हें समझाना मुश्किल होता है। चलिए इन लोगों के बारे में जानते हैं।
मूलांक 1
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 19 और 28 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 1 कहलाता है। इस अंक का स्वामी ग्रह सूर्य होता है। यही वजह है कि इनमें काफी अभिमान होता है और यह गुस्सैल भी होते हैं। इनके गुस्से के आगे कोई नहीं टिक सकता। वैसे ये अपने प्यार के लिए सब कुछ करने को तैयार होते हैं।
मूलांक 8
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 8 कहलाता है। ये शनि का अंक है, जो इन्हें गुस्से वाला बनाने का काम करता है। जब इन्हें गुस्सा आता है तो यह भूल जाते हैं कि इनके सामने कौन खड़ा है। यह लोग कभी किसी को परेशान नहीं करते लेकिन अगर कोई इन्हें बार-बार परेशान करता है तो फिर ये उसे नहीं छोड़ते।
मूलांक 9
जिन का जन्म किस भी महीने की 9, 18 और 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाता है। इनका स्वामी ग्रह मंगल बताया गया है जो इन्हें इन्हें गुस्सैल बनाता है। ये लोग आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं लेकिन उतना ही गुस्सा भी करते हैं। यह लोग गलत बात और चीज बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते और उसके खिलाफ खड़े हो जाते हैं। गुस्से में आने के बाद ये अपने साथी को भी नहीं छोड़ते।
