Thu. Jul 16th, 2026

जन्मतिथि बताएगी व्यक्ति को किन चीजों का है शौक, नंबरों में छुपी है लग्जरी और सादगी

अंक ज्योतिष व्यक्ति के जीवन के बारे में बहुत कुछ बता सकता है। इससे ना केवल व्यक्ति का स्वभाव बल्कि आने वाला भविष्य भी पता लगता है। अगर कोई व्यक्ति जानना चाहता है कि आने वाले समय में वह किस तरह की चीजों का सामना करेगा तो अंकों के जरिए सब कुछ पता कर सकता है।

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अंक ज्योतिष हमें यह भी बता सकता है कि किस व्यक्ति को लग्जरी जिंदगी जीना पसंद है आप कौन सादगी भरा जीवन पसंद करता है। आज हम आपके लिए जन्मतिथि के जरिए जानकारी लेकर आए हैं कि कौन सा व्यक्ति क्या पसंद करता है।

मूलांक 1

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को हुआ है उनका मूलांक एक कहलाता है। यह सूर्य का अंक है जो उनके अंदर अद्भुत ऊर्जा लेकर आता है। यह पावर, स्टेटस और पहचान से जुड़ा हुआ है। इन लोगों को अपने आसपास ऐसे लोगों को रखना पसंद होता है जो अमीर होते हैं। यह उनके लिए पहचान का आधार होता है।

मूलांक 2

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 कहलाता है। इन लोगों पर चांद का प्रभाव देखने को मिलता है। यह बहुत सुंदर होते हैं और काफी इमोशनल भी होते हैं। इनके लिए लग्जरी का मतलब महंगी चीज नहीं बल्कि स्टाइल और शांति है। इन्हें दिखावटी चीजें करना पसंद नहीं होता। ये आरामदायक और शांत माहौल ज्यादा पसंद करते हैं।

मूलांक 3

जिन लोगों का जन्म किसी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 3 कहलाता है। इस तरह के लोगों पर जुपिटर का अधिकार होता है। इन्हें बड़े-बड़े घर और फैंसी जगह पसंद आती है। ये प्रैक्टिकली चलना पसंद करते हैं और खुद को खर्चीला नहीं मानते। इन्हें फैंसी चीज पसंद होती है लेकिन यह क्वालिटी को भी महत्व देते हैं। ये मजबूत और टिकाऊ चीजें ज्यादा पसंद करते हैं।

मूलांक 4

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 कहलाता है। इन्हें मॉडर्न और लग्जरी चीज पसंद होती है। फैशन के मामले में ये बोल्ड होते हैं और ट्रैवल करना पसंद करते हैं। इन्हें अक्सर ट्रेंडी चीज आजमाने का शौक होता है।

मूलांक 5

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, यह बुध से प्रभावित होते हैं। इनके लिए सुंदरता, शानो शौकत और खुशी ही सब कुछ होती है।

मूलांक 6

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 6, 15 और 24 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 6 कहलाता है। इन पर शुक्र ग्रह का स्वामित्व देखने को मिलता है। इन लोगों को पैसा या चीजों से नहीं बल्कि अंदर की खुशहाली से ज्यादा मतलब होता है। यह नेचुरल जगह पसंद करते हैं और हमेशा वह अनुभव लेना चाहते हैं, जो इन्हें सुकून देने का काम करे।

मूलांक 7

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने के 7, 16 और 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 कहलाता है। इन्हें पावर प्लेयर कहा जाए तो बुरा नहीं होगा। यह अपने जीवन में खूब सुख सुविधा प्राप्त करते हैं। उनके आसपास हमेशा लग्जरी बनी रहती है और इन्हें वो पसंद भी होती है।

मूलांक 8

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 और 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 कहलाता है। ये शनि का अंक है, जो इन्हें मेहनती और सफल बनाने का काम करता है। इस ग्रह के प्रभाव से यह सफल होने के लिए प्रेरित होते हैं। इन्हें जीवन में अच्छा घर और लग्जरी सब कुछ मिलता है लेकिन इसके लिए इन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

मूलांक 9

जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 9 कहलाता है। यह लोग बहुत उदास स्वभाव के होते हैं। इन पर मंगल का प्रभाव देखने को मिलता है। अच्छी चीजों के लिए इनके मन में काफी प्रेम होता है। वैसे यह जितना खुद पर खर्च करते हैं उतना ही दूसरों पर भी खर्च करते हैं। इन्हें मौज मस्ती करना और घूमना फिरना बहुत अच्छा लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed