Mon. Jun 8th, 2026

उज्जैन के मेडिकल डिवाइस पार्क में अत्याधुनिक फैक्ट्री का ट्रायल रन शुरू, बनाया जाएगा हाई लेवल डिसइनफेक्टेंट

उज्जैन के विक्रम उद्योगपुरी में लगातार नए नवाचार देखने को मिल रहे हैं। अब यहां स्थित मेडिकल डिवाइस पार्क में माइक्रोजेन हेल्थ केयर की अत्याधुनिक फैक्ट्री का ट्रायल रन शुरू हो गया है। इस यूनिट में हाई लेवल डिसइन्फेक्टेंट का उत्पादन किया जाएगा। जो आईसीयू और ऑपरेशन थिएटर जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में उपयोग किया जाएगा।

यह ऐसे स्थान होते हैं जहां पर काफी मात्रा में बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। इन्हीं को खत्म करने के लिए हाई लेवल डिस इंफेक्टेंट का उत्पादन किया जा रहा है। ऐसे उत्पादन के लिए अब तक विदेश और मल्टीनेशनल कंपनियों पर निर्भरता रही है। इस यूनिट का काम शुरू होने के बाद निर्भरता कम होने लगेगी।

शुरू हुआ ट्रायल रन

MP IDC के कार्यकारी संचालक राजेश राठौर द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 2 साल पहले कंपनी के लिए 2.5 एकड़ भूमि आवंटित की गई थी। निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा होने के बाद अब ट्रायल रन शुरू कर दिया गया है। जिससे कंपनी की कार्य क्षमता और औद्योगिक प्रतिबद्धता दिखाई दे रही है।

मेडिकल के क्षेत्र में नई पहचान

इस परियोजना को केवल निवेश की दृष्टिकोण से नहीं बल्कि उज्जैन को मेडिकल डिवाइस निर्माण के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में भी बड़ा कदम माना जा रहा है। यहां केवल डिसइनफेक्टेंट ही नहीं बल्कि अन्य उत्पादों के निर्माण की संभावना भी है। फैक्ट्री जब पूरी तरह से शुरू हो जाएगी तब यहां निर्मित होने वाले उत्पादों का निर्यात किया जाएगा।

मिलेंगे रोजगार के अवसर

फैक्ट्री शुरू होने से स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। मेडिकल डिवाइस पार्क में अभी 18 कंपनियों का निर्माण कार्य चल रहा है जिनमें से कुछ इकाइयों का उत्पादन इसी वर्ष शुरू करने की तैयारी है। यह बताया जा रहा है कि कम से कम 8 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो जाएगा। जो चिकित्सा उपकरण निर्माण से जुड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed