Mon. Jun 8th, 2026

महिला थाने की रीलबाज इंचार्ज शबाना आज़मी सस्पेंड, पुलिस मुख्यालय की सख्ती के बाद सोशल मीडिया से हटाने पड़े रील्स और वीडियो

पूर्णिया वर्दी में रिल्स पोस्ट करने मामले में पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष शबाना आज़मी को निलंबित कर दिया गया है। बिहार पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया पर वर्दी में रिल्स और वीडियो बनाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ करा रुख अख्तियार किया है। मुख्यालय द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रिया sop के उल्लंघन मामले में अब कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ताजा मामले में जिले की महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी समेत दो महिला पुलिस कर्मियों का नाम सामने आया है, जिनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है ।

पहले भी सोशल मीडिया के कारण विवादों में रही हैं शबाना आजमी

फणीश्वर नाथ रेणु टीओपी की थाना अध्यक्ष रहते हुए शबाना आजमी ने अपने बुजुर्ग दादा को थाना अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर फोटो वायरल किया था। उस वक्त भी सवाना चर्चा में आई थी। सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर सवाना अपने अकाउंट से पुलिस वर्दी में रिल्स बनाकर डाला करती थीं।  जोकि इस कार्रवाई के बाद हटाए गए हैं। इस वक्त शबाना आज़मी पूर्णिया की महिला थाना अध्यक्ष हैं।

पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देश प्राप्त होने के बाद पूर्णिया पुलिस कप्तान स्वीटी शेरावत ने थाना अध्यक्ष शबाना आजमी को निलंबित कर दिया है। एसपी सेहरावत ने बताया कि महिला थाना अध्यक्ष शबाना आजमी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस वर्दी में रिल्स बनाकर पोस्ट करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस वर्दी में रिल्स बनाकर पोस्ट करना विभागीय नियमों के खिलाफ है।

इंस्टाग्राम पर रील्स बनाती थी शबाना 

बताया जाता है कि ड्यूटी के दौरान या वर्दी पहनकर व्यक्तिगत मनोरंजन के लिए इंस्टाग्राम पर रील्स वीडियो बनाकर डाला  करती थी। यही गलती शबाना के लिए भारी पड़ गई। पुलिस की गोपनीय गतिविधियां या संवेदनशील सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करना अपराध की श्रेणी में आता है। सोशल मीडिया पर ऐसा कोई भी कृत्य नहीं होना चाहिए जिससे पुलिस विभाग की गरिमा धूमिल हो।

रिपोर्ट- जेपी मिश्रा, पूर्णिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed