Wed. May 6th, 2026

सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण इन 4 राशियों के लिए बनाएगा राजयोग, खुलेगा कुबेर का खजाना! क्या आप भी हैं इसमें

ये खगोलीय घटना 2 अगस्त 2027 को होने जा रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार, ये सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। ग्रहण के दौरान धरती के कुछ हिस्सों में करीब 6 मिनट 20 सेकंड के लिए अंधेरा छा जायेगा। जिससे दिन में ही रात जैसा अनुभव होगा। दक्षिणी यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में इस ग्रहण का नजारा साफ-साफ दिखाई देगा। तो वहीं भारत में ये ग्रहण नहीं दिखाई देगा। जिस वजह से यहां इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन राशियों पर इसका कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ेगा। चलिए जानते हैं वो कौन सी 4 राशियां हैं जिनकी किस्मत इस ग्रहण से चमक जाएगी।

2 अगस्त 2027 का सूर्य ग्रहण 4 राशियों की चमकाएगा किस्मत

  1. मेष राशि (Aries): मेष राशि वालों के लिए यह ग्रहण बेहद शुभ साबित होगा। करियर में बड़ा उछाल आएगा। रुका हुआ धन वापस मिलने के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। बिजनेस वालों के लिए भी ये ग्रहण लाभकारी साबित होगा।
  2. सिंह राशि (Leo): सिंह राशि वालों के लिए सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। बड़ी बिजनेस डील फाइनल होगी। प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
  3. तुला राशि (Libra): तुला राशि वालों के लिए ये सूर्य ग्रहण किसी चमत्कार से कम साबित नहीं होगा। पार्टनरशिप के काम में खूब लाभ मिलेगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। नया घर या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
  4. धनु राशि (Sagittarius): धनु राशि वालों के लिए ये ग्रहण ‘गोल्डन पीरियड’ लेकर आएगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले लोगों को सफलता मिल सकती है। नये काम की शुरुआत कर सकते हैं। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *