Tue. May 5th, 2026

घर में नमक के पानी का पोंछा लगाने से क्या होता है

क्या आपके घर के बड़े-बुजुर्ग भी कभी नमक के पानी का पोंछा लगाने की सलाह देते हैं? अगर हां, तो ऐसा क्यों है? क्या इसका आपको पता है। दरअसल इसके पीछे वैज्ञानिक और आध्यात्मिक दोनों कारण छिपे हैं। कहते हैं नमक के पानी से पोंछा लगाने पर वास्तु दोष से तो छुटकारा मिलता ही है, साथ ही घर का वातावरण भी शुद्ध हो जाता है। चलिए जानते हैं इसके ओर क्या फायदे हैं।वास्तु शास्त्र के अनुसार, नमक के पानी से पोंछा लगाने से राहु-केतु के अशुभ प्रभाव कम हो जाते हैं और घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां नष्ट हो जाती हैं।

विज्ञान अनुसार नमक एक प्राकृतिक कीटाणुनाशक है। ऐसे में इसे पानी में मिलाकर पोंछा लगाने से फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं, जिससे घर हाइजीनिक बना रहता है।

कहते हैं जिस घर में क्लेश या तनाव रहता है उस घर में नमक का पोंछा जरूर लगाया जाना चाहिए। कहते हैं इससे घर-परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रोजाना नमक का पोंछा लगाने से घर में दरिद्रता नहीं आती है और मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है।

अगर आपके घर को किसी की नजर लग गई है या आपके काम बार-बार बिगड़ रहे हैं तो पानी में समुद्री नमक मिलाकर पोंछा लगाएं। यह नजर दोष को खत्म करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *