शुभेंदु अधिकारी ने ली सीएम पद की शपथ, दिलीप घोष समेत 5 नेता भी मंत्री बनाए गए
पश्चिम बंगाल में प्रचंड जीत के बाद आज (रविवार को) बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक हो गया। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया था कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे।
शुभेंदु अधिकारी के शपथ समारोह में खुद पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, NDA शासित राज्यों के सीएम समेत कई दिग्गज नेता शामिल हुए। शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बने हैं।
दूसरी तरफ, तमिलनाडु में TVK चीफ विजय की शपथ पर ग्रहण लग गया है। बहुमत के लिए जरूरी 118 विधायकों से 2 विधायक कम हैं। VCK के समर्थन पर सस्पेंस है। वहीं, AMMK चीफ दिनाकरन ने राज्यपाल को चिट्ठी दी है। AMMK चीफ दिनाकरन ने TVK के खिलाफ चेन्नई पुलिस से जालसाजी की शिकायत की। TVK पर अपने इकलौते विधायक के फर्जी दस्तखत वाला पत्र गवर्नर को सौंपने का आरोप लगाया। फिर, TVK ने जवाब में वीडियो जारी किया, जिसमें AMMK विधायक कामराज समर्थन पत्र लिखते नजर आए। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के शपथग्रहण और तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ा हर अपडेट यहां जानें।
