Mon. May 11th, 2026

11 मई को मंगल का डबल गोचर, इन 4 राशियों को करियर में दिलाएगा बड़ा जम्प

11 मई की दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर मंगल ने अपनी राशि और नक्षत्र दोनों बदल लिया है। इस दिन मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर चुके हैं और साथ ही केतु के नक्षत्र अश्विनी में गोचर शुरू कर दिए हैं। ऐसे में मंगल का ये डबल गोचर 4 राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि (Aries)

  • मंगल का गोचर मेष राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा।
  • करियर में अच्छा जम्प देखने को मिलेगा।
  • जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं उन्हें ये जल्द ही मिल सकता है।
  • इतना ही नहीं अच्छा इंक्रीमेंट मिलने की भी संभावना है।
  • इस दौरान कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीफ होगी।

सिंह राशि (Leo)

  • मंगल का राशि और नक्षत्र परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए भी बेहद शुभ साबित होगा।
  • आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।
  • करियर में अच्छा जम्प मिलेगा।
  • अगर आप विदेश में नौकरी ढूंढ रहे हैं तो आपका ये सपना पूरा हो सकता है।
  • आपके अधूरे प्रोजेक्ट्स अचानक से पूरे होने लगेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

  • वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल का राशि और नक्षत्र गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा।
  • कार्यस्थल पर आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
  • नौकरी में परिवर्तन हो सकता है।
  • बिजनेस में खूब लाभ प्राप्त होने के आसार हैं।
  • किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)

  • मंगल का डबल गोचर आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा।
  • करियर की रफ्तार में तेजी आएगी।
  • नौकरी में अच्छा पैसा कमाने में सफल रहेंगे।
  • यात्रा से भी अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है।
  • अचानक से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं।
  • पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed