Thu. May 21st, 2026

चंडीगढ़ के स्कूलों और हरियाणा CMO को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रेलवे ट्रैक पर भी निशाना

चंडीगढ़ से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां के कई स्कूलों को धमकी भरे मेल भेजे गए हैं। इन ईमेल के जरिए स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। ये चेतावनी केवल चंडीगढ़ के स्कूलों के लिए भी नहीं बल्कि हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए भी दी गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस, सुरक्षा एजेंसी और साइबर सेल अलर्ट मोड पर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबम जो ईमेल भेजा गया है, उसमें कुछ भड़काऊ संदेश लिखे गए हैं। अंबाला से दिल्ली के बीच रेल ट्रैक को निशाना बनाने की बात भी कही गई है। इस ईमेल के सामने आते ही स्कूलों में अफरा तफरी मच गई है और जांच पड़ताल की जा रही है।

बम धमाके की धमकी

जो धमकी भरा ईमेल किया गया है उसमें 6 जून 2026 तक धमाकों की चेतावनी दी गई है। इस बारे में सुरक्षा एजेंसियां जांच में लगी हुई हैं। इसके पीछे खालिस्तानी समर्थक संगठन का नाम सामने आ रहा है।

अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

स्कूलों और CMO कार्यालय को दी गई इस धमकी के बाद चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से स्कूलों और अन्य चिह्नित स्थानों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस और दमकल को टीम मुस्तैद है। एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात कर दी गई है ताकि किसी भी आपदा भरी स्थिति से निपटा जा सके।

इन स्कूलों को मिली धमकी

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक शहर के सेक्रेड हार्ट स्कूल, भवन विद्यालय, संत कबीर स्कूल, सेंट स्टीफन स्कूल सेक्टर 45, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर 26, बीपीएस स्कूल सेक्टर 40 और चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 25 का नाम शामिल है। धमकी मिलने के बाद बम निरोधी दस्ता, डॉग स्क्वॉड और पुलिस ने स्कूल परिसर की जांच की है। अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदेश वस्तु बरामद नहीं हुई है।

जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

इस मामले की खबर लगते ही साइबर सेल ईमेल कहां से भेजा गया है और किसने भेजा है। इसकी पहचान करने में जुटी हुई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसी हर पहलू की जांच कर रही है। पूरे शहर में सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है और हर संदिग्ध गतिविधि पर प्रशासन की नजर है। अभिभावकों और लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *