सिंगर दिलजीत दोसांझ और लुधियाना मेयर के घर को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़े तार
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, दिलजीत और लुधियाना के मेयर इंद्रजीत कौर के घर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। निगम कमिश्नर की सरकारी ईमेल आईडी पर 7: 28 पर एक मेल भेजा गया है, जिसमें ये धमकी दी गई है। धमकी मिलने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है।
लुधियाना में उस समय हड़कंप मच गया। जब नहर निगम के उच्च अधिकारियों को ये धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें सीधे-सीधे दोनों के घरों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद तुरंत ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
दिलजीत दोसांझ को मिली धमकी
जो ईमेल सरकारी आईडी पर किया गया है उसमें बम धमाकों के समय का जिक्र भी किया गया है। इसमें लिखा है बम धमाका लुधियाना मेयर dopahar 1:11, कोई भी दिलजीत दोसांझ की मदद करेगा मारा जाएगा। दिलजीत दोसांझ 9:11 लुधियाना और पिंड। इसमें साफ तौर पर बम।धमाके को धमकी दी गई है।
धमकी में 1984 के सिक्ख दंगों का हवाला भी दिया गया है। ईमेल में खून का बदला खून कहते हुए 6 जून तक बम धमाके करने की बात लिखी गई है। इस ईमेल के आखिर में राजस्थानी नेशनल आर्मी का जिक्र किया गया है। दो नाम लिखे गए हैं जिनमें से एक इंजीनियर गुरनख सिंह (रुकन शाहवाला) और दूसरा डॉक्टर गुरनिरवैर सिंह (खान राजादा) है।
अलर्ट पर पुलिस और साइबर सेल
धमकी भरा मेल सामने आने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट और साइबर सेल अलर्ट पर नजर आ रहे हैं। जेनिफर नाम की ईमेल आईडी से भेजे गए इस संदेश का आईपी ऐड्रेस पता करने की कोशिश की जा रही है। इसे किसने भेजा है ये पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। मेयर ऑफिस के साथ साथ महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा भी बढ़ाई जाएगी।
