पानी पीने जा रहा था, बजरी के ट्रोले ने कुचला,VIDEO 21 साल के टोल कर्मी की मौत, पैर पर चढ़ा था टायर
कोटा के कनवास थाना क्षेत्र में 23 मई को टोल पर हुए हादसे की तस्वीर सामने आई है। टोल कर्मी पानी पीने रोड़ क्रॉस करके टोल की दूसरी तरफ गया। डिवाइडर के कोने पर चढ़ा था। उसी समय वहां से बजरी से भरा ट्रोला गुजरा। टोल कर्मी सड़क पर गिर गया और ट्रोले के टायर के नीचे आ गया। हादसे के समय टोल पर मौजूद एक युवक के मोबाइल में सारी घटना रिकॉर्ड हो गई।
देखें हादसे की PHOTOS…
ट्रोले के पीछे का टायर मयंक के पेट के नीचे वाले हिस्से पर चढ़ गया। घायल हालत में स्टाफ के लोग मयंक को इलाज के लिए कनवास हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां से उसे कोटा रेफर किया। कोटा में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ट्रोला चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर बेटे के टक्कर मारी। घटना धुलेट -कनवास रोड़ की है। सुरेश की शिकायत पर पुलिस ने ट्रोला चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
कोटा में बजरी से भरे ट्रोले ने टोल कर्मी को कुचल दिया। इलाज के दौरान टोल कर्मी की कोटा न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में मौत हो गई। टोल कर्मी मयंक छंदक (21) पनवाड़( जिला झालावाड़) का रहने वाला था। घटना सुबह 11 बजे के आसपास की धुलेट-कनवास रोड़ की है।कनवास थाना पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
